फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   NGO coordinator accused of manipulating workers hope to

एनजीओ कोआर्डिनेटर पर आशा वर्कर से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 26 Feb 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
NGO coordinator accused of manipulating workers hope to
एक आशा वर्कर से एनजीओ कोआर्डिनेटर एवं समाजसेवी की ओर से पल्स पोलियो मुहिम की चेकिंग के बहाने छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस घटना के खिलाफ वीरवार को सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया। मामला बिगड़ता देखकर समाजसेवी ने सेहत विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में माफी मांगी।

थाना सदर प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित आशा वर्कर ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि समाजसेवी कुलदीप सिंह उसे एक भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तो उसने विरोध किया।

पीड़िता के अनुसार इसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जाने लगा तो रास्ते में उसने गाड़ी से छलांग मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने उसे गाड़ी से उतार दिया।
विज्ञापन


सेहत कर्मियों में इस घटना के खिलाफ रोष पैदा हो गया। मामला बढ़ने के बाद समाजसेवी कुलदीप सिंह ने जनतक तौर पर माफी मांगने की बात कही तो पीड़ित और जत्थेबंदी भी सहमत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. नरेश गुप्ता के अलावा फार्मेसिस्ट राजेश भारद्वाज, सेहत कर्मियों की जत्थेबंदी के प्रदेश नेता कुलदीप सिंह ढिल्लों, दर्जा चार जत्थेबंदी नेता चमन लाल संघोलिया, मनिंदर कटारिया और रेशम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed