फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Misconduct by the accused named in the case died

दुराचार मामले में नामजद आरोपी ने जान दी

Tue, 16 Feb 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 16 Feb 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
Misconduct by the accused named in the case died
गांव दौलेवाला में दुराचार केस में नामजद आरोपी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने दुराचार पीड़ित नाबालिग समेत उसके सात पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना फतेहगढ़ पंजतूर प्रमुख इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि गुरचरन सिंह उर्फ घुल्ला गांव दौलेवाला को अदालत ने नशा तस्करी के आरोप में 10 वर्ष की कैद का आदेश दिया था। वह पांच साल की कैद काटने के बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना धर्मकोट पुलिस ने नौ फरवरी को एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर मृतक के बेटे सारज सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था। केस में गुरचरन सिंह उर्फ घुल्ला, उसकी पत्नी सरबजीत कौर के अलावा उसकी बेटी और बेटे को भी नाजमद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरचरन सिंह दोबारा जेल नहीं जाना चाहता था। केस को निपटाने के लिए वह कई दिन से गांव की पंचायत और अन्य लोगों की मदद से रेप पीड़िता के घर जाकर मिन्नतें कर रहा था लेकिन मामला नहीं निपटा।


जेल जाने के डर से गुरचरन सिंह ने रविवार रात उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद गुरचरन सिंह के बेटे सारज सिंह के बयान पर दुराचार पीड़िता के अलावा उसके दो भाइयों समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed