फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Double murder cases against eight

दोहरे हत्याकांड में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 26 Feb 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
Double murder cases against eight
घर में घुस कर दो व्यक्तियों के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना कैंट पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद तीन बजे फिरोजपुर छावनी स्थित वजीरे वाली बिल्डिंग में एक घर में घुसकर आठ अज्ञात लोगों ने महेश उर्फ कालू पंडित व गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपू ढीगरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


धर्मवीर शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा वासी मकान नंबर-248 बाजार नंबर-तीन फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो अपने भाई कालू, उसके दोस्त दीपू, दविंदर जंग व तरुण पायलट बुधवार को सेशन कोर्ट में किसी मुकदमे के संबंध में पेशी भुगत कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में परमिंदर सिंह उर्फ सोढी पुत्र करतार सिंह वासी बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर व सात अज्ञात लोगों ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा था। आरोपी हथियार लेकर उनके पीछे दौड़े तो वो जान बचाने के लिए वजीरे वाली बिल्डिंग में ठेकेदार बजाज के घर घुस गए।

आरोपी ने उन पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दीपू और कालू के सिर में गोलियां दाग दी जिस कारण उन दोनों की मौत हो गई।

उधर, थाना कैंट पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर परमिंदर सिंह समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed