{"_id":"7b6d70eabd5996e9728e977637f04e52","slug":"by-threatening-to-shoot-iron-laden-truck-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने की धमकी देकर लोहा लदा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने की धमकी देकर लोहा लदा ट्रक लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमलोह रोड स्थित भांबरी कंडे के पास चार अज्ञात लुटरों ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर लोहे से लोड ट्रक लूटकर फरार हो गए। घटना रविवार सुबह की है।
पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर प्रकाश चंद निवासी सत्तूटिल्ला नहरियां थाना अंब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर प्रकाश चंद ने बताया कि वह 28 नवंबर को वह ट्रक पर दुर्गापुर बंगाल से 20 टन लोहे की सिल्ली (180 पीस) लोड कर लाया था। लोहा उसे राजधानी मिल में उतारना था।
रविवार का दिन होने के चलते मिल मालिकों ने उसे ट्रक सोमवार को खाली करने के लिए कहा था। इस पर उसने ट्रक अमलोह रोड पर भांबरी कंडे के बाहर खड़ा कर दिया। रविवार को सुबह वह ट्रक में सो रहा था।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने खिड़की का दरवाजा खटखटाकर उससे माचिस मांगी। जब वह माचिस देने लगा तो उसके पीछे तीन और व्यक्ति आ गए। चारों ने उससे मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी देकर उससे ट्रक की चाबी छीन ली और ट्रक को अमलोह की ओर भगाकर ले गए।
विज्ञापन
ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में खर्चा पानी के लिए डैश बोर्ड में 50 हजार रुपये, ट्रक की आरसी और माल के बिल थे। ट्रक में करीब करीब 16 लाख रुपये का लोहा लोड का था। एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।