फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   cricket match

क्रिकेट में फरीदकोट ने करीरवाली को हराया

Sat, 11 Jan 2014 09:16 PM IST
अमर उजाला, (फरीदकोट)
अमर उजाला, (फरीदकोट) Updated Sat, 11 Jan 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
cricket match
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘खेलेगा युवा तो जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कोटकपूरा क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय डॉ. हरी सिंह सेवक स्कूल में किया गया।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्षा परमजीत कौर ढिल्लों ने किया। टूर्नामेंट का पहले मैच में फरीदकोट अकादमी और करीरवाली के बीच खेला गया। जिसमें फरीदकोट ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


समारोह में जिला भाजपाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, जिला महासचिव हरबंस लाल शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप ढैपई और जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग उपस्थित हुए। टूर्नामेंट के पहले मैच में फरीदकोट अकादमी और करीर वाली जैतो की टीम के बीच खेला गया। करीरवाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदकोट के सामने 104 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट के हरजीत ने 39 और अर्श के 46 रनों की बदौलत 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। दूसरा मैच हनी इलेवन और सेंट्रल कल्ब के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी इलेवन ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। जिसमें कुमार ने 30 और मोनू ने 28 रन का योगदान दिया।


इसके जवाब में सेंट्रल कल्ब ने यह लक्ष्य 19वें ओवर में पूरा कर लिया। इसमें 91 रन का योगदान देने वाले मनी को मैन ऑफ द  मैच घोषित किया गया। इस मौके पर अंपायर की भूमिका शिवपाल शर्मा, विक्की बावा, राज कुमार राजिया, पवन ठेकेदार और गुरप्रीत ने निभाई। जबकि स्कोरर का काम साजन कुमार ने संभाला। इस मौके पर कृष्ण शर्मा, सोनू नारंग , मनजीत सिंह नेगी ,पबल गोयल और रवि कुमार मौजूद थे। समारोह में भाजयुमो नेता मुकेश गर्ग ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले भर से 12 टीमें भाग ले रही है जिसमें विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम 51 सो रुपये के नगद राशि समेत ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed