फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   city council cleaning staff Fury performance

नगर काउंसिल के सफाई कर्मियों का रोष प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2016 03:01 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
city council cleaning staff Fury performance
वेतन न मिलने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर नगर काउंसिल के सफाई कर्मियों की 13वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान सफाई कर्मियों ने मुख्य चौक में रोष प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश, सचिव चिमन लाल भोली, कोटकपूरा के प्रधान प्रेम कुमार काला ने कहा कि पिछले लंबे समय से ही राज्य सरकार और काउंसिल अधिकारियों की तरफ से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्हें समय पर मासिक वेतन भी नहीं मिल रहा। काउंसिल के पदाधिकारी बार-बार झूठे आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को खत्म करवाना चाहते हैं। कभी वैट की किस्त आने का हवाला दिया जा रहा है और कभी जायदाद बेचकर वेतन व बकाया जारी करने की बात कही जा रही है, लेकिन अब वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया को यह संघर्ष प्रदेश स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महिंदरपाल, मुकेश सारवान, अविनाश चौहान, जगदीश चौहान, टेकचंद, अनिल कुमार, दास राम और बलदेव सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed