{"_id":"535129ccbcbd2afdccd277403594b113","slug":"car-mirror-opened-10-lakh-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा खुलवाकर 10 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा खुलवाकर 10 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 20 May 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर एक कार में सवार बुजुर्ग महिला से शीशा खुलवाकर लुटेरे कार में रखे 10 लाख रुपये लूटका और फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगाें ने उन लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। थाना कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव चंगाली कदीन निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका चाचा गुरवीर सिंह और ताई महेन्द्र कौर बाजार गए थे। गुरवीर सिंह ने अनाज मंडी स्थित आढ़त की दुकान से 13 लाख रुपये का चैक लिया। जिससे उन्होंने फिरोजपुर कैंट सेंट्रल बैंक में पैसे निकाले और बाद में अपनी इंडिका कार से एक्सिस बैंक गए। जहां उनमें से 3 लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करवाए। बाकी के 10 लाख रुपये लेकर गुरवीर सिंह घर आ रहे थे।
रास्ते में ही स्थित बोहरा गन हाउस पर जमा अपना हथियार लेने के लिए गुरवीर सिंह ने अपनी कार रोकी और गन हाउस पर हथियार लेने चले गए। जबकि 10 लाख रुपयों से भरा बैग कार में उसकी ताई महिंदर कौर के पास ही रखा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कार का शीशा खटखटाकर शीशा खुलवाया। जैसे ही महिंदर कौर ने कार का शीशा खोला तो युवकाें ने सीट पर रखा 10 लाख रुपयाें से भरा बैग उठा लिया और फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।