फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   BSF, Pakistani smugglers, shootout

बीएसएफ से मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी तस्कर जख्मी

Mon, 02 Dec 2013 10:37 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर/अटारी(अमृतसर)
अमर उजाला, फिरोजपुर/अटारी(अमृतसर) Updated Mon, 02 Dec 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
BSF, Pakistani smugglers, shootout
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दो पाकिस्तानी तस्कर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ ने फायरिंग बंद होने पर उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया तो 14 किलो हेरोइन और एक प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। उक्त घटना रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को बीओपी उद्दर धारीवाल (अमृतसर सेक्टर) पर घटी।

 बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने धुंध के कारण पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ाई है।

बीएसएफ ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि बीओपी उद्दर धारीवाल के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से तस्करों की गतिविधियां देखीं।

पांच-छह पाकिस्तानी तस्कर प्लास्टिक की पाइप के साथ भारतीय सीमा में आए और कंटीली तार के पास आकर प्लास्टिक की पाइप फेंसिंग में घुसा कर हेरोइन के पैकेट फेंकने लगे। उसी समय बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी और रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन


  तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर गोलियां चला दीं। बीएसएफ की गोलियों से दो तस्कर जख्मी हो गए। तस्कर अपने दो घायल साथियों उठा कर पाकिस्तानी सीमा की तरफ बच कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उक्त घटनास्थल पर जाकर बीएसएफ जवानों ने देखा तो वहां से हेरोइन के चौदह पैकेट (14 किलो) और एक प्लास्टिक की पाइप मिली। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed