फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bidding closed for four days, the farmers put the jam

चार दिन से बोली बंद, किसानाें ने लगाया जाम

Mon, 02 Nov 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री संचालक व मजदूरों के बीच चल रहे विवाद के चलते पिछले 4 दिनाें से दाना मंडी में धान एवं नरमे की बोली न होने परेशान किसानाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। इसी के चलते सोमवार बाद दोपहर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेतृत्व में किसानों ने अबोहर फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जामकर प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनाें ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के सदस्य मेजर सिंह मुरादवाला, बलकरण सिंह, सुभाष गोदारा, बुधराम बिशभनोई, लक्खा सिंह, मक्खन सिंह, व अन्य किसानाें बलबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखमंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह ने बताया कि 4 दिनाें से मंडी में नरमे व धान की बोली न होने से किसानाें को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जो किसान किराए पर वाहन लेकर आए हैं उनको भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंच रहा है जबकि धान उत्पादक किसान तो पहले ही 15 दिनों से शैलर मालिकाें की मनमर्जी के कारण मंडी में बैठे हैं जिनकी कोई सुध नहीं ली जा रही। उन्हाेंने कहा कि दाना मंडी में कुछ फैक्ट्री संचालकों एवं धानक मजदूर यूनियन के सदस्यों के आपसी मनमुटाव के कारण बोली रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियाें ने फैक्ट्री संचालकाें व धानक मजदूराें का विवाद निपटाने का कोई प्रयास नहीं किया जिस कारण 4 दिनाें से बोली रुकी हुई है अगर प्रशासन ने समय रहते प्रयास किया होता तो आज उन्हें धरना लगाने की नौबत न आती।


चक्का जाम पर पहुंचे एसडीएम राजपाल सिंह, थाना प्रभारी बलकार सिंह व भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू ने किसानों को समझाकर धरना उठावाया। बाद में भादू ने कहा कि अगर मंगलवार को प्रशासन ने मजदूरों व फैक्ट्री संचालकों का विवाद न सुलझाया तो वे स्वयं किसानों के साथ धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed