{"_id":"97-40764","slug":"Firozpur-40764-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास बहू की भूमिका निभा रही कांग्रेस-भाजपा :शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास बहू की भूमिका निभा रही कांग्रेस-भाजपा :शरद यादव
Firozpur
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर। शिरोमणि अकाली दल (लौंगोवाल) की ओर से रविवार को जिले के कस्बा लौंगोवाल में अमर शहीद संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 28वीं बरसी मनाई गई। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल कुमार महंतो, सांझा मोरचा के चेयरमैन और पीपीपी के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, लौंगोवाल दल की अध्यक्ष बीबी सुरजीत कौर बरनाला, सीपीआई के प्रदेश सचिव बंत बराड़, सीपीएम के नेता रघुनाथ सिंह, यूथ पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान संत हरचंद सिंह लौंगोवाल को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। इस दौरान जहां नेताओं ने संत हरचंद सिंह लौंगोवाल को देश का महान नेता बताया, वहीं आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का सफाया करने का आह्वान दिया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद संत लौंगोवाल ही एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता व शांति के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव के बाद केंद्र में क्षेत्रीय पार्टियों की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सास बहू की भूमिका निभा रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाया गया भोजन सुरक्षा बिल के मामले पर उन्होंने कहा कि वह इस बिल के विरोधी नहीं हैं लेकिन सरकार की इसे लागू करने की नीतियां लोकपक्षीय नहीं हैं। सरकार के पास न तो उचित स्टोरेज के प्रबंध हैं और न ही इसकी वितरण प्रणाली जमीनी स्तर ठीक ढंग से हो सकेगी। जिसके कारण इस प्रणाली से देश की गरीब जनता को कोई ज्यादा लाभ मिलने की संभावना नहीं। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद ही क्षेत्रीय पार्टियां इकट्ठी होकर सरकार बनाएंगी।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल कुमार महंतो ने कहा कि पंजाब और असम के सभ्याचार में समानता है। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि देश के असली दुशमन चीन या पाकिस्तान नहीं बल्कि हमारे मुल्क में बड़े स्तर पर फैली बेरोजगारी, गरीब, अनपढ़ता और रिश्वत है। इनके खिलाफ सभी को मिलकर एक बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बादल सरकार की देन है और सरकार की नीतियों के कारण पंजाब के लोगों के सिर एक लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है।
विज्ञापन
यूथ पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बजरी, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल आदि पर एक परिवार ने कब्जा किया हुआ है और पंजाब को कनाडा बनाने के दावे करने वाले लोगों ने सूबे को आर्थिक तौर पर खोखला कर दिया है और पंजाब की जवानी बेरोजगारी के कारण नशों के जाल में फंस रही है। इस मौके पर बीबी सुरजीत कौर बरनाला, पीपीपी के महासचिव गुरप्रीत सिंह भट्टी, पूर्व विधायक गगनजीत सिंह बरनाला, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, सुरिंदर सिंह धूरी, पूर्व एमपी राजदेव सिंह खालसा, कुलदीप सिंह, भूप चंद चन्नों, जत्थेदार गुरमेल सिंह, गुरिंदरपाल सिंह सहित अन्यों ने संबोधित किया।