फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   भाजपा-कांग्रेस नेता अच्छे नहीं: अन्ना

भाजपा-कांग्रेस नेता अच्छे नहीं: अन्ना

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। समाजसेवी अन्ना हजारे जनतंत्र यात्रा के तहत मंगलवार को हुसैनीवाला बार्डर पहुंचे और शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर फूल मालाएं भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बारे में बात करके पवित्र जगह को अपवित्र ने करें। ये लोग अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

अन्ना का काफिला दोपहर करीब 12 बजे हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पहुंचे। उनके साथ पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजनीतिक दलों की खबर ली। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं की बात इस पवित्र स्थल पर मत कीजिए। ये लोग अच्छे नहीं हैं। अन्ना ने कहा कि देश आज भी गुलाम है। इसे भ्रष्टाचार से आजाद कराना है। लेकिन किसी पर गोली चलाकर नहीं, शांति से जंग लड़नी है। समाजसेवी ने बताया कि पंजाब के खेमकरण बार्डर पर 1965 की जंग में दुश्मनों से लड़ते हुए उनके साथी शहीद हो गए और वह खुद बच गए। यह उनका पुनर्जन्म है और यह देश सेवा के लिए बचे। अंग्रेजों ने देश को उतना नहीं लूटा जितना अब राजनेता देश को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू सभा के प्रधान राकेश अग्रवाल (बब्ली) व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मिली नई ऊर्जा
फिरोजपुर। शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर फूल मालाएं भेंट करने के बाद वहां संदेश पुस्तिका पर अन्ना हजारे ने लिखा कि आजाद हिंद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि के दर्शन के लिए आया था। दर्शन करने से जीवन में उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है। शरीर में जब तक प्राण है तब तक देश और समाज की भलाई के लिए लड़ते रहने का संकल्प लिया है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव शरीर से गए हैं लेकिन वो अमर हैं। आज देश में युवकों को प्रेरणा दे रहे हैं कि तुम सभी देश को कुछ सीखना है। सिर्फ खुद के लिए जिंदा न रहें, देश के लिए ऐसा काम करें जिससे सम्मान मिले। देश के लिए मरने वाले हमेशा जिंदा रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed