फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   दो दिन, तीन शर्मनाक घटनाएं, सीएम का एक जवाब

दो दिन, तीन शर्मनाक घटनाएं, सीएम का एक जवाब

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। दो दिन में तीन घटनाएं। पंजाब का सिर शर्म से झुका देने को काफी, लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का तीनों घटनाओं पर एक ही जवाब, मामले की जांच होगी। उनका यह भी कहना है कि तरनतारन में पंजाब पुलिस के मुलाजिमों द्वारा एक युवती को पीटने से पूरे पंजाब की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ी है। मुख्यमंत्री बुधवार को देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में आयोजित डिग्री वितरण समारोह में भाग लेने के बाद भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के निवासस्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर बादल ने कहा कि तरनतारन वाले मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। युवती के साथ इंसाफ होगा। फरीदकोट में युवती के साथ घटी घटना की भी जांच करवाई जा रही है। आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकारों ने जब सीएम से पूछा कि पंजाब में अवैध तरीके से स्कूल बसें सड़कों पर दौड़ रही है और जिले के डीटीओ उनकी चेकिंग नहीं करते। इस पर उनका जवाब था कि ऐसी बसों की चेकिंग होगी और पूरे दस्तावेज नहीं होने पर स्कूल बस कब्जे में ली जाएगी। नकोदर में हुए सड़क दुर्घटना के भी जांच के आदेश दिए गए हैं। बादल ने कहा कि पूरे पंजाब में विकास कार्यों के लिए सभी जिलों को फंड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed