{"_id":"97-34436","slug":"Firozpur-34436-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को परीक्षा देने वाले युवकों से भी दिए हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को परीक्षा देने वाले युवकों से भी दिए हैं रुपये
Firozpur
Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। गुरदासपुर में रविवार को हुई सेना भरती की लिखित परीक्षा देने वाले कई उम्मीदवार भी एजेंटों के शिकार हुए हैं। कई उम्मीदवारों से इन गिरफ्तार एजेंट नौकरी दिलवाने के लिए पैसे ले चुके हैं। इस बात का खुलासा पुलिस के समक्ष एजेंटों ने किया है।
ज्ञात हो कि सेना की खुफिया एजेंसी की मद्द से थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को यहां के नामदेव चौक से उन चार एजेंटों को काबू किया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि असम में तैनात बटाला निवासी फौजी कुलदीप सिंह ने अपने साथी दूसरे फौजी गुरनाम सिंह के नाम का भी पुलिस के समक्ष खुलासा किया है। ये दोनों उम्मीदवारों से पैसे लेते थे। पुलिस गुरनाम सिंह की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए एजेंट गुरदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह, बलदेव सिंह पुत्र सज्जन सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह व कुलदीप सिंह (फौजी) पिछले दो साल से गिरोह बनाकर सेना में भरती होने वाले उम्मीदवारों से पैसे लेकर नौकरी दिलवाने का धंधा कर रहे थे। गुरनाम सिंह भी इन्हीं के गिरोह में शामिल है, जिसे पुलिस पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। कुलदीप सिंह उम्मीदवारों से पैसे लेकर गुरनाम तक पहुंचाता था। उसके बाद गुरनाम विभाग के संबंधित मुलाजिमों से संपर्क करता था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एजेंट गुरदीप सिंह के पास बहुत संपत्ति है।
रविवार को गुरदासपुर में सेना भरती की लिखित परीक्षा दे रहे कई उम्मीदवारों से भी इन एजेंटों ने पैसे एडवांस में लिए हैं। पुलिस इन सभी एजेंटों के बैंक एकाउंट ढूंढने में जुटी है। इन्होंने पंजाब भर में अपना पूरा नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस एजेंटों से गहन पूछताछ कर रही है कि सेना भरती कार्यालय में कौन-कौन से कर्मियों का इनके साथ संपर्क है। क्योंकि उक्त कार्यालय से ही सेना में भरती होने वाले उम्मीदवारों के नाम, उनके फोन नंबर व घरों के पतों की सूची एजेंट हासिल करते हैं।