फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   बुलेट ट्रेन योजना स्थगित : बंसल

बुलेट ट्रेन योजना स्थगित : बंसल

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
संगरूर। रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि फंड के अभाव में बुलेट ट्रेन योजना को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि मालगाड़ियों को तीव्रगति से गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए रेल लाइन के समांतर तीसरी लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल रविवार को यहां सांसद विजय इंदर सिंगला के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह रेलवे को आधुनिक स्वरूप दिलाने के लिए विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। उनके प्रयत्नों से ही दिल्ली से मुंबई का विशाल रेल मार्ग आगामी वर्षों में पूरा हो जाएगा। जिसपर तीन हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के लिए अस्सी फीसदी जमीन एक्वायर करने की गई है। इसी दौरान उन्होंने माना कि हर जगह बुलेट ट्रेन चलाना मुश्किल है क्योंकि इसके लिए विशेष ट्रैक की जरूरत होती है। लेकिन फंड के अभाव में अभी इस योजना को टाल दिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए भी बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है लेकिन इस पर अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। लेकिन फास्ट ट्रैक के लिए कार्य करने का भरोसा उन्होंने जरूर जताया।
विज्ञापन

मानव रहित फाटक पर हो रहे हादसों के संबंध में रेल मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में 32 हजार रेलवे क्रांसिंग हैं, जिनमें से 18 हजार कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं लेकिन अभी भी 14 हजार मानवरहित फाटक बकाया हैं। रेलवे ओवरब्रिजों बारे कहा कि हर जगह अकेले रेलवे विभाग ब्रिजों का निर्माण करवाने से असमर्थ है इसके लिए राज्य सरकारों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद ने जो भी सुझाव अपने हलके में रेल प्रोजेक्टों के बारे में दिए हैं, उन्हें अमल में लाया जाएगा। जिले की हद में जाखल-लुधियाना का 128 किलोमीटर नया ट्रैक शुरू करने बारे बांसल ने कहा कि इस नए ट्रैक के बनने से रेल यातायात में सुधार आएगा।

इस मौके पर सांसद सिंगला ने कहा कि जिले के दो गांवों में 150 एकड़ पंचायती जमीन राज्य सरकार रेलवे फैक्टरी लगाने के लिए रेलवे विभाग को देने का भरोसा दे चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस फैक्टरी के बनने से जिले में रोजगार ही नहीं बल्कि अन्य स्तरों पर विकास की गति तेज हो जाएगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक सुरिंद्रपाल सिंह सीबिया, सुखदेव सिंह जस्सल, बार काउंसिल के अध्यक्ष गुरतेज सिंह ग्रेवाल आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed