फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   35 लाख का चूरापोस्त पकड़ा

35 लाख का चूरापोस्त पकड़ा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
Firozpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। थाना हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने हनुमानगढ़ -रावतसर रोड रोही कोल्हा के पास नाके के दौरान पंजाब की ओर जा रहे पत्ता गोभी से भरे एक कैंटर में से 40 क्ंिवटल 80 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चूरापोस्त प्रदेश के विभिन्न शहरों में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ टाऊन पुलिस थाना प्रभारी संजय बोथरा ने अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव कोल्हा रोही के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान उन्होंने रावतसर की ओर से आ रहे एक कैंटर को रोककर तलाशी ली तो उसमें पत्ता गोभी की 112 बोरियां भरी हुई थीं। उन्हें नीचे उतारने पर पुलिस ने 102 बोरियों में भरा हुआ 40 क्विंटल 80 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। इस चूरा पोस्त की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। कैंटर में दो लोग सवार थे लेकिन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र जरनेल सिंह मूल निवासी गोरवी वाला थाना सदर फिरोजपुर के रूप में हुई फिलहाल वह अबोहर के सीतो रोड इलाके में रह रहा है। फरार हुए युवक की पहचान सादुलशहर निवासी विनोद बागड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वो यह पोस्त ट्रक मध्य प्रदेश से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed