{"_id":"97-30070","slug":"Firozpur-30070-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गतका दिवस मनाने का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व गतका दिवस मनाने का स्वागत
Firozpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संगरूर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह खालसा की ओर से 28 नवंबर को विश्व गतका दिवस के रूप में मनाने के लिए सिख संगत को दिए संदेश का गतका फेडरेशनों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। पांच तख्त साहिब के जत्थेदारों की सर्वसम्मति से लिए फैसले और किए ऐलान का जोरदार स्वागत करते हुए विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, एशिया गतका फेडरेशन के अध्यक्ष एसपी सिंह ओबराय और भारतीय गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि इस फैसले से सिखों की मार्शल आर्ट (गतका) को एक नई दिशा और दशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गतका खेल को प्यार करने वाले हर शख्स और संस्थाओं को इस संदेश का स्वागत करना चाहिए और इस खेल की चढ़दी कला के लिए यत्न करने चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार गुरबचन सिंह खालसा ने पटियाला में 15वें विरसा संभाल गतका प्रतियोगिता में सिख संगत को संदेश दिया है कि हर साल 28 नवंबर को विश्व गतका दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन