फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   पटाखों के दो स्टाल पर आग, लाखों का नुकसान

पटाखों के दो स्टाल पर आग, लाखों का नुकसान

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
Firozpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। छावनी के आजाद चौक स्थित एक करियाना दुकान के बाहर लगे दो पटाखों के स्टाल पर अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि एक जला पटाखा दुकान के आगे लगे पटाखे के स्टाल पर गिर गया। इस हादसे के बाद भीड़ भरे बाजार में लोगों के बीच भगदड़ मच गई। छावनी की फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी आजाद चौक स्थित पम्मी करियाना दुकान के आगे दो पटाखों के स्टाल लगे थे। सोमवार शाम साढ़े सात बजे एक जला हुआ पटाखा स्टाल पर आ गिरा। उसी समय दुकान के आगे और गली के पास लगे पटाखों के दोनों स्टाल पर आग लग गई। इससे भीड़ भरे बाजार में लोगों के बीच भगदड़ मच गई। साथ में लगे गिफ्ट स्टाल पर भी आग लग गई। लगभग एक से दो लाख रुपये के बीच नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed