{"_id":"adbe80a746873b6d52e235325ac8b1ac","slug":"2339-candidate-for-the-post-of-lecturer-in-9713-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर पद के लिए 9713 में 2339 परीक्षार्थी गैर हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर पद के लिए 9713 में 2339 परीक्षार्थी गैर हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में लेक्चरर के खाली पदों को भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए फरीदकोट के 20 स्कूलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर कुल 9713 में से 2339 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
राज्य में ईटीटी व बीएड अध्यापकों की भर्ती के लिए टेट परीक्षा को पास करना अनिवार्य है लेकिन लेक्चरर पद के लिए किसी तरह के पेपर की व्यवस्था नहीं थी। इस बार राज्य सरकार ने लेक्चरर पद के लिए भी परीक्षा का प्रावधान रखा है। रविवार को इसी के तहत यह परीक्षा आयोजित की गई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए दो चरणों की परीक्षा आयोजित होनी है जिसमें परीक्षार्थी को पहले सामान्य पेपर पास करना होगा और उसके बाद उसके विषय की परीक्षा का पेपर होगा। रविवार को सामान्य परीक्षा के लिए राज्य भर के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।
विज्ञापन
फरीदकोट के भी 20 सरकारी व निजी स्कूलों में केंद्रों की स्थापना की गई। डीईओ (स) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सुबह के सेशन में 20 परीक्षा केंद्रों पर 8485 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें से 2135 गैर हाजिर रहे। दोपहर के सेशन में तीन केंद्रों पर 1228 परीक्षार्थियों में से 1024 ही परीक्षा देने पहुंचे।