फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Punjab Elections in 2014

चुनाव में घटेगा पंजाब का मतदान प्रतिशत

Thu, 06 Mar 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Elections in 2014
गेहूं खरीद का सीजन 30 अप्रैल के आसपास चरम सीमा पर होने के कारण पंजाब में मतदान का ग्राफ काफी नीचे जा सकता है। इसका चुनाव परिणामों पर दूरगामी असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य के किसानों, मजदूरों व गेहूं व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि पंजाब में चुनाव पहले  या अंतिम चरण में होना चाहिए ताकि हर मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रमिल कलानी ने बताया कि 30 अप्रैल को पंजाब में गेहूं बिक्री का सीजन चरम सीमा पर होगा। ऐसे में किसान, व्यापारी, मजदूर व सरकारी अधिकारी मंडियों और खरीद केंद्रों में व्यस्त होंगे जिससे मतदान कम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलानी ने बताया कि गेहूं की विधिवत खरीद करवाना सरकार के लिए एक चुनौती भरा कार्य होता है और इसके लिए सरकार को पहले से ही तैयारी करनी पड़ती है।

इसी के साथ ही लाखों मजदूर वर्ग पंजाब की मंडियों से लेकर खेतों तक फैला होता है। गांवों में रहने वाले मजदूर व किसान वर्ग के लोग परिवार सहित सुबह से ही खेतों में गेहूं कटाई के लिए पहुंच जाते हैं जबकि शहरों से बड़ी तादात में मजदूर वर्ग मंडियों में मजदूरी करने लगा होता है। ऐसे में अगर पंजाब में 30 अप्रैल को मतदान होता है तो कई मतदान केंद्र सूने रह सकते हैं।

कलानी ने सरकार से मांग की है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त से पंजाब के चुनाव की तारीख बदलने की सिफारिश करे। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पंजाब के चुनाव या तो पहले चरण में करवाए जाएं या फिर अंतिम चरण तक आगे बढ़ाए जाएं ताकि किसान व मजदूर वर्ग खेतों और मंडियों से फुर्सत होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेे।


गांव पंजकोसी के सरपंच संजीव पूनियां, पंचायत समिति की चेयरपर्सन सुलोचना पूनियां गांव रामसरा के जमींदार विक्रम कासनियां तथा गांव डंगरखेड़ा के किसान राजिंद्र खोसा ने भी चुनाव आयोग से पंजाब में चुनाव की तारीख बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed