फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Religious idols vandalized in Punjab

Punjab News: तरनतारन में धार्मिक मूर्तियां तोड़ीं, पुलिस जांच में जुटी, सभी आरोपी CCTV में कैद

Wed, 31 Aug 2022 12:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी,तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 12:38 PM IST
सार

एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त करवाई करने का आदेश दिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Religious idols vandalized in Punjab
एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के तरनतारन के गांव ठक्करपुरा में देर रात शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में दाखिल होकर मूर्तियों को तोड़ डाला। अज्ञात लोगों ने मूर्तियों पर पिस्तौल तानकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव ठक्करपुरा एक धार्मिक समुदाय का गढ़ माना जाता है। यहां वर्षों से मूर्ति स्थापित हैं। वहीं हर रविवार को यहां इलाके भर से धार्मिक लोग प्रार्थना करने पहुंचते हैं। मंगलवार रात करीब पौने एक बजे आधा दर्जन लोग ने धार्मिक स्थल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विशालजीत सिंह, डीएसपी सतनाम सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से धार्मिक समुदाय के लोगों में नाराजगी है। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त करवाई करने का आदेश दिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान ने दिया जांच का आदेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन जिले में बेअदबी व आगजनी की घटना की जांच का आदेश दिया। इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायतें जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को सूचित कर दिया है कि इस घटना की तह तक जांच करें। इस घटना के पीछे राज्य की शांति, समृद्धि और प्रगति के खिलाफ ताकतें काम कर रही हैं। 


भगवंत मान ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उद्देश्य राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना और पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को प्रभावित करना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार इस तरह की नापाक इरादों को सफल नहीं होने देगी। राज्य सरकार ऐसी सभी साजिशों को विफल करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अमन-चैन कायम रखने के लिए वचनबद्ध है और किसी को किसी भी कीमत पर इसमें खलल नहीं डालने देगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed