फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Former minister Anil Joshi joins Congress BJP Akali Dal

Punjab: पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल, 35 साल भाजपा और अकाली दल में रहे हैं शामिल

Wed, 01 Oct 2025 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल का हिस्सा रहे अनिल जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ 35 साल तक जुड़े रहे। किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को जोशी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था।

विज्ञापन
Punjab Former minister Anil Joshi joins Congress BJP Akali Dal
अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 35 साल तक भारतीय जनता पार्टी व तीन से अधिक वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल बादल में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले थे। चर्चा है कि अनिल जोशी आने वाले विधानसभा चुनाव अमृतसर पूर्व या फिर तरनतारन से लड़ना चाहते हैं।  
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार जोशी ने भाजपा में दोबारा जाने की काफी कोशिश की परंतु बात नही बनी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में भी जाने की कोशिश की वहां भी बात नहीं बनी तो अब कांग्रेस के साथ अपनी अलग पारी खेलने की तैयारी कर ली है। जोशी ने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस ज्वाइनिंग की घोषणा की थी।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल का हिस्सा रहे जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ 35 साल तक जुड़े रहे। किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को जोशी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था। अकाली दल ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव अकाली दल की टिकट व चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ा पर जीत नहीं पाए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में शिअद ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया तब भी जोशी चौथे नंबर पर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed