फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Workers' strike to protest the theft of paddy

धान की चोरी के विरोध में मजदूरों की हड़ताल

Fri, 04 Oct 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Fri, 04 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
Workers' strike to protest the theft of paddy
मलोट की नई दाना मंडी के मजदूरों ने मंडी में हो रही चोरियों के विरोध में शुक्रवार को अचानक हड़ताल कर दी। इस  दौरान हड़ताली मजदूरों ने मार्केट कमेटी दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन कर चोरियों की घटनाएं रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन


दोपहर बाद  अधिकारियों द्वाराचोरियों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने तथा अन्य मांगें पूरी करने के आश्वासन पर मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी।


 प्रदर्शन के दौरान गल्ला मंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सीता राम खटक ने बताया कि नई दाना मंडी में प्रत्येक सीजन में धान की चोरी होती है और इसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


इस बार भी सीजन शुरू होते ही धान की चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। हथियारों से लैस चोरों ने रात को धान की चोरी की। उन्होंने बताया कि चोरियों के संबंध में मार्केट कमेटी के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी इसकी रोकथाम को उचित कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी के टूटे गेट, टूटी हुई चारदीवारी तथा मंडी में नाजायज कब्जे इन चोरियों में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोरियों के कारण मजदूरों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से चोरियों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने, मंडी के सभी गेट लगाने, चारदीवारी बनाने तथा नाजायज कब्जे हटाने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें स्वीकार नहीं होतीं और चोरियों की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग जाता, तब तक मजदूर मंडी में काम नहीं करेंगे।

 उधर, दोपहर बाद मंडी बोर्ड के डीएम कुलदीप सिंह और सचिव अजय पाल सिंह बराड़ के आश्वासन के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस संबंध में जब मार्केट कमेटी मलोट के सचिव अजयपाल सिंह बराड़ ने बताया कि मंडी में धान की रखवाली को दो चौकीदार नियुक्त है।


चोरियों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वह पुलिस प्रशासन का भी सहयोग ले रहे हैं। चारदीवारी के बारे में उन्होंने बताया कि नए गेट तथा चारदीवारी के लिए 80 लाख बजट पास हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed