{"_id":"df7f99338d0ad323120ce4ced0353cec","slug":"suicide-34","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अमर उजाला कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय फरीदकोट रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुई युवती को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह प्रेमी जोड़ा झारखंड से भागा हुआ था और पिछले कुछ दिनों से यहां अपने किसी रिश्तेदार के पास रह रहा था। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही फरीदकोट रोड़ के रेलवे फाटक के पास पहुंची तो एक युवक-युवती रेलगाड़ी के आगे कूद पड़े।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर के कारण युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि युवती को दोनों टांगे कट गई। युवती को गंभीर अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।
डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक युवक की पहचान झारखंड के गांव सदीकीयां कलां (जिला पलोमा) निवासी विपन कुमार पुत्र चंद्रदीप सिंह के रूप में हुई।
युवती भी उसके गांव की ही रहने वाली है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि मृतक विपन कुमार पहले से ही विवाहित था और वह अपने गांव की उक्त लड़की को भगाकर लाया था।
दोनों पिछले कुछ दिनों से यहां अपने किसी रिश्तेदार के पास रुके हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट भेज दिया है। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए मृतक की वारिसों को घटना की सूचना दे दी है।