{"_id":"8218c381371977b5bcffbcb8e53762fe","slug":"punjab-in-the-16-hospital-will-be-give-cancer-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 16 अस्पताल में होगा कैंसर का इलाज: ज्याणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 16 अस्पताल में होगा कैंसर का इलाज: ज्याणी
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 10 Jan 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में अब 16 अस्पताल में कैंसर का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल का चयन भी हो चुका है।
यह जानकारी शुक्रवार को सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने सिविल अस्पताल में पांच करोड़ की लागत से बने एएनएम और जीएमएम नर्सिंग स्कूल और हॉस्टल ब्लाक के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से कही।
उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही 330 एमबीबीएस और 325 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। ज्याणी ने कहा कि डाक्टरों की कमी को तीन माह के अंदर पूरा किया जाएगा।
वहीं 325 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को डेढ़ माह में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में 308 एमबीबीएस डाक्टरों की सीटों को भी मंजूरी मिल गई है। सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में कैंसर के मरीजों के उपचार में प्रयोग होने वाली 180 प्रकार की दवाईयां कम रेट में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
उन्होंने सिविल अस्पताल के डाक्टरों को अस्पताल से ही सभी दवाईयां मुहैया करवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ अजय साहनी, एसएमओ डॉ. सतीश गोयल और डॉ. सतीश जिंदल मौजूद थे।