{"_id":"0e3fe969b85c2eb711d2227dadf69a47","slug":"punjab-bathinda-sarbat-khalsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जत्थेदारों की भूमिका सही न होने पर सरबत खालसा बुलाया’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जत्थेदारों की भूमिका सही न होने पर सरबत खालसा बुलाया’
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त के जत्थेदारों की ओर से सही भूमिका न निभाने के चलते कौम को सरबत खालसा बुलाना पड़ा।
ये बात अकाली दल मान के जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली ने शनिवार को मीडिया से वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सरबत खालसा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और वह बठिंडा से 100 बसें लेकर पहुंचेंगे ।
बालियांवाली ने कहा कि सरबत खालसा को रोकने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए बादल सरकार, शिरोमणि कमेटी ने पुलिस प्रशासन के जरिये पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और पुलिस ने सरबत खालसा में खलल डालने की कोशिश की तो पैदा होने वाले तनाव के लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी।