{"_id":"83102822239725f1524e72a812ce2224","slug":"punjab-bathinda-protest-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के खिलाफ हिंदू शिव सेना का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के खिलाफ हिंदू शिव सेना का प्रदर्शन
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 10 May 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू शिव सेना पंजाब ने शनिवार को पटियाला फाटक के पास स्थित पीरबाबा की दरगाह व शिव मंदिर के सामने खुला शराब का ठेका बंद करवाने के लिए धरना दिया।
करीब दो घंटे तक दिए गए इस धरने में शिव सैनिकों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से ठेका हटाने की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को हिंदू शिव पंजाब के प्रधान रविंदर कुमार ने मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर अगले शनिवार तक ठेके को यहां से हटाया न गया तो वह खुद ठेके के आग आत्मदाह करेंगे।
प्रधान रविंदर कुमार व सीनियर नेता चरणजीत थापर ने कहा कि धार्मिक स्थानों, स्कूलों व रिहायशी क्षेत्रों में खुले शराब के ठेकों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। तहसीलदार के ठेका हटाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।