{"_id":"e29a1d75c4e04098551488b53955ec3b","slug":"punjab-bathinda-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय जेल में आपस में भिडे़ कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय जेल में आपस में भिडे़ कैदी
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 15 May 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जेल में वीरवार सुबह करीब 9 बजे कैदियों के दो ग्रुपों में टकराव हो गया। इसमें गैंगस्टर राजीव राजा समेत दोनों पक्षों के आठ कैदी घायल हो गए। दोनों को जेल प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में पहले दाखिल हुए कैदियों वरिंदर, अमनदीप और बंत सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब राजीव राजा व उसके साथियों ने फैक्टरी में जा रहे अमनदीप पर हमला बोल दिया। जब उन्होंने बचाव किया तो गैंगस्टर राजीव राजा गैंग के साथियों ने उन पर लोहे के तेज धार हथियार व ईंटों से हमला बोल दिया।
इसमें वे तीनों घायल हो गए। वहीं कड़ी सुरक्षा में दाखिल करवाए गए राजीव राजा व उसके साथियों रंजीत राणा, गुरजीत सिंह, बलकार सिंह, रणजोध जोधा का कहना था कि अमनदीप सिंह जेल में नशा बेचता है। इसकी शिकायत उन्होंने जेल अधीक्षक से की थी। इस पर जेल प्रशासन ने अमनदीप को चक्की में बंद कर दिया। इसके विरोध में रात को अमनदीप सिंह के साथियों ने जेल में भूख हड़ताल कर दी। वहीं वीरवार सुबह जब वे कैंटीन में दूध आदि लेने जा रहे थे तो अमनदीप सिंह समेत करीब 30 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। प्रशासन ने डीएसपी पीएस चीमा, जेल अधिकारियों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों को नहीं बख्शेंगे : डीएसपी
एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी-2 (सिटी) बठिंडा पलविंदर सिंह चीमा कर रहे हैं। वे ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया की उन्हें घायलों की एमएलआर मिल गई है। वे जांच कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर देंगे। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।