फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   poetry contest

कविता गायन में सतिंदरजीत कौर अव्वल

Wed, 27 Nov 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 27 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
poetry contest
गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के फरीदकोट क्षेत्र की ओर से बुधवार को गुरुद्वारा खालसा दीवान में अंडर स्कूल युवक मेले का आयोजन किया गया। इसमें 38 स्कूल के 320 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मेले की कविता गायन प्रतियोगिता में बाबा फरीद पब्लिक स्कूल की सतिंदरजीत कौर अव्वल रही।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी (स) अमरजीत सिंह खोखर, डॉ. गुरेंद्र मोहन सिंह, प्रिंसिपल नेक सिंह, मान सिंह और गुरप्रीत सिंह कानियांवाली विशेष तौर पर उपस्थित थीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थी विंग के कनवीनर डॉ. कर्णजीत सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव कुलदीप सिंह ने स्टडी सर्कल की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में कविता गायन, वार गायन, दस्तार सजाने, सवाल जवाब और चित्र कला के मुकाबले करवाए गए। मेले की कविता गायन प्रतियोगिता में दशमेश पब्लिक स्कूल की रमनीक कौर ने दूसरा, ताज पब्लिक स्कूल जंड साहिब की जश्नप्रीत कौर ने तीसरा और पीएसटी स्कूल धुदुवाला की करीना ने उत्साहवर्धन पुरस्कार हासिल किया।

दस्तार सजाने में बलबीर स्कूल के गुरप्रीत सिंह ने पहला, शहीदगंज स्कूल मुदकी के प्रभदीप सिंह ने दूसरा, बाबा फरीद स्कूल के गुरजीत सिंह ने तीसरा और सरकारी स्कूल टहिणा के राजवीर सिंह ने उत्साहवर्धन इनाम हासिल किया।

इसकी सवाल जवाब प्रतियोगिता में एसबीआरएस स्कूल घुदुवाला की हरप्रीत कौर, कर्मजीत कौर ने पहला, दशमेश स्कूल के अव्वलजोत सिंह, अर्पित गुप्ता ने दूसरा और ताज स्कूल  जंड साहिब के जसवीर सिंह, रिपनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वार गायन में खालसा स्कूल ने पहला, डॉ. महिंदर बराड सांभी सरकारी गर्ल्स स्कूल ने दूसरा और दशमेश स्कूल ने तीसरा स्थान जीता।


इसके चित्रकला मुकाबले में दशमेश स्कूल की सुनावरदीप सिंह ने पहला, बाबा फरीद स्कूल की शरणप्रीत कौर ने दूसरा, डॉ. महिंदर बराड़ ने तीसरा स्थान और बाबा फरीद स्कूल के गुरदीप सिंह ने उत्साहवर्धन स्थान जीता। प्रतियोगिता के जज भूमिका जगदीप सिंह, शिवजीत सिंह, सुखदेव सिंह और अमनप्रीत सिंह भाणा थे। कार्यक्रम के अंत में डीईओ(स)अमरजीत सिंह खोखर ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed