{"_id":"39c63d5732346c24d3b94b60be9d248c","slug":"no-action-on-those-seriously-injured-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को गंभीर घायल करने वालों पर कार्रवाई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को गंभीर घायल करने वालों पर कार्रवाई नहीं
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
बरनाला के नजदीकी गांव खुड्डी कलां में नाबालिग लड़की के घर में घुसकर मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
गगनदीप कौर ने बताया कि 4 नवंबर को वह अपने घर में थी। इसी बीच गांव के ही इंद्रजीत सिंह, बूटा सिंह और सुखपाल सिंह ने उनके घर में घुसकर बेरहमी से उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए।
शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग गए। गंभीर घायल हालत में परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी सूचना पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटना के पांच दिन के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उन्होंने मानव अधिकार आयोग, एसएसपी तथा उच्च अधिकारियों को कार्रवाई करवाने के लिए लिखित शिकायतें भजी हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वह कानूनी लड़ाई को जारी रखेंगे। उधर पुलिस चौकी हंडिआया के प्रभारी हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो बार उनके घरों में छापामारी की है, परंतु वह घर पर नहीं मिले। अस्पताल से रिपोर्ट मिलते ही उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।