{"_id":"ea0b12ec553eb1fcf7916c8d6e393e70","slug":"harsimrat-kaur-badal-thanked-the-railway-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री का आभार जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 29 Feb 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु का पंजाब में मुख्य तौर पर मालवा क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्री की ओर से पेश किए गए रेल बजट के दौरान बठिंडा-मानसा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक रेलवे ओवर ब्रिज और 13 सब वेज दिए गए हैं।
रविवार को जारी प्रेस बयान में केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने भाई बखतौर गांव में मानसा रोड पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है।
हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री का इस पर भी आभार जताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के अलावा रेलवे मंत्रालय ने जिले में लेवल क्रासिंग के लिए 13 सब वेज बनाने की भी स्वीकृति दे दी है। इनमें से चार मानव रहित (रोडे) फाटक वाली क्रासिंग और 9 अन्य रेलवे क्रासिंग हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शेरगढ़-बठिंडा रोड पर दो रेलवे क्रासिंग को सब वेज मिले हैं। इस तरह से करतार सिंह वाला-बठिंडा रोड पर एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग, दो मोड़-माईसरखाना रोड और कोटफत्ता करतार सिंह वाला रोड को भी सब वेज मिले हैं। सिरसा बाईपास पर भी दो सब वेज मिले हैं।
उन्होंने कहा कि बठिंडा के अलावा मानसा जिले में भी अहम रेलवे क्रासिंग को सब वेज मिले। जिले में बुढ़लाडा-नरिंद्र पुरा रोड पर अहमदपुर गांव के पास पांच रेलवे क्रासिंग और सब वेज मिले हैं। बादल ने बताया कि रेलवे मंत्री का वे इस बात के लिए भी आभार जताया है कि बीते साल भी उन्होंने पंजाब को बडे़ तोहफे दिए थे।