फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Harsimrat Kaur Badal thanked the Railway Minister

हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री का आभार जताया

Mon, 29 Feb 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 29 Feb 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal thanked the Railway Minister
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु का पंजाब में मुख्य तौर पर मालवा क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्री की ओर से पेश किए गए रेल बजट के दौरान बठिंडा-मानसा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक रेलवे ओवर ब्रिज और 13 सब वेज दिए गए हैं।

रविवार को जारी प्रेस बयान में केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने भाई बखतौर गांव में मानसा रोड पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने रेलवे मंत्री का इस पर भी आभार जताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के अलावा रेलवे मंत्रालय ने जिले में लेवल क्रासिंग के लिए 13 सब वेज बनाने की भी स्वीकृति दे दी है। इनमें से चार मानव रहित (रोडे) फाटक वाली क्रासिंग और 9 अन्य रेलवे क्रासिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेरगढ़-बठिंडा रोड पर दो रेलवे क्रासिंग को सब वेज मिले हैं। इस तरह से करतार सिंह वाला-बठिंडा रोड पर एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग, दो मोड़-माईसरखाना रोड और कोटफत्ता करतार सिंह वाला रोड को भी सब वेज मिले हैं। सिरसा बाईपास पर भी दो सब वेज मिले हैं।


उन्होंने कहा कि बठिंडा के अलावा मानसा जिले में भी अहम रेलवे क्रासिंग को सब वेज मिले। जिले में बुढ़लाडा-नरिंद्र पुरा रोड पर अहमदपुर गांव के पास पांच रेलवे क्रासिंग और सब वेज मिले हैं। बादल ने बताया कि रेलवे मंत्री का वे इस बात के लिए भी आभार जताया है कि बीते साल भी उन्होंने पंजाब को बडे़ तोहफे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed