फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   guest teachers arrest

पुलिस ने गेस्ट फैकल्टी लेक्चरार को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2014 10:21 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा।
अमर उजाला, बठिंडा। Updated Mon, 27 Jan 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
guest teachers arrest
उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के बठिंडा पहुंचने पर पुलिस ने लगातार पांच दिनों से आंदोलन कर रहे राजिंदरा कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी लेक्चरार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि उपमुख्यमंत्री के जाने के बाद शाम को उन्हें छोड़ भी दिया गया। पुलिस को अंदेशा था कि आंदोलनकारी उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल डाल सकते है।  
विज्ञापन

धरने के दौरान यूनियन नेता हरमिंदर सिंह डिपेल ने कहा कि पंजाब सरकार या शिक्षा मंत्री पंजाब ने इस सरकारी कॉलेज के गेस्ट फै कल्टी लेक्चरारों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते गेस्ट फैकल्टी लेक्चरारों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा।


गौरतलब है कि गेस्ट फैकल्टी लेक्चरार पिछले पांच दिनों से अपनी मांगों में विद्यार्थियों से पीटीए फंड लेना बंद करो, गेस्ट फैकल्टी लेक्चरारों को वेतन सरकारी खजाने से दिया जाए, उनको बेसिक पे और डीए दिया जाए, गेस्ट फैकल्टी लेक्चरारों को पूरा वर्ष रखा जाने को लेकर धरने पर बैठे है। इस मौके पर प्रोफेसर बख्शीश सिंह, प्रोफेसर नच्छत्तर सिंह सिद्धू, प्रोफे सर दीपक मेहराज, प्रोफे सर पवित्र सिंह और प्रोफेसर बूटा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed