{"_id":"61f327a2a2f8e24f7192cd3d686350ab","slug":"forest-workers-assigned-to-the-demands-indent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलात वर्करों ने मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलात वर्करों ने मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलात विभाग वर्कर यूनियन की ओर से बुधवार को मांगों के लिए कैनाल कॉलोनी में डिप्टी डीएफओ अमृतपाल सिंह को प्रदेश सरकार के नाम पर मांगपत्र सौंपा गया।
इसके जरिये कर्मियों ने बताया कि 31 दिसंबर 2006 तक दस साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को पक्का करने की नीति बनाई गई थी। इस दौरान अधिकतर कर्मियों को पक्का कर दिया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही से कई कर्मचारी बार-बार वरिष्ठता सूची जारी होने पर भी पक्के नहीं हो पाए हैं।
ऐसे बहुत से कर्मचारी बीते बीस साल से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि इस सूची को दोबारा बनाया जाए, पंजाब की सात डिवीजन में 1996-97 की मस्टरोल व अन्य रिकार्ड जोकि विभाग की ओर से जला दिया गया था, उन वर्कर को भी पक्का करने के लिए गिना जाए।
यही नहीं फिरोजपुर डिवीजन के 91 वर्करों की बदले की भावना से रद्द की पुरानी लिस्ट बहाल की जाए।
इस दौरान प्रांतीय महासचिव बलवीर सिविया, तरसेम घारु, मंडल अध्यक्ष जगसीर सोथा, महासचिव जगदीश फाजिल्का, रामकुमार अबोहर, सेवक सिंह, सुखराम लब्बी, गुरमेल सिंह, सरबन सिंह, बलकार सिंह, पूरण सिंह, अनूप सिंह, गोपाल सिहं, बलवीर सिंह मौजूद थे।