{"_id":"d63f4f88bc64dc7219ad9cdcc35e86a0","slug":"farmer-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
गांव गुरुसर में जमीनी विवाद के चलते एक किसान को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान जसकरण सिंह (50) को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इस मामले में थाना बाजाखाना पुलिस में एक दंपति समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गुरुसर निवासी जसकरण सिंह पुत्र गुरादित्ता सिंह ने एक वर्ष पहले करीब तीन एकड़ जमीन भैणी साहिब निवासी वीरपाल कौर पत्नी गुरनाम सिंह को बेच दी थी।
जमीन बेचने के बाद जसकरण सिंह के परिवार में विवाद खड़ा हो गया और इसके खिलाफ उसकी पत्नी और दो बेटों ने अदालत में केस दायर कर दिया।
इस मामले के अदालत में विचारधीन होने के बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर नजर रखे हुए थे। पुलिस को दिए ब्यान में पीड़ित किसान जसकरण सिंह के बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वीरपाल कौर, उसके पति गुरनाम सिंह समेत 4 अन्य लोगों ने उनकी विवादित जमीन पर नलकूप लगाने के लिए खुदाई करनी शुरू कर दी।
उनकी इस कार्रवाई का विरोध करने पर वीरपाल कौर समेत अन्य लोगों ने उसके पिता जसकरण सिंह पर तेल डालते हुए उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया।
आग से बुरी तरह झुलसे जसकरण सिंह को पहले कोटकपूरा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया और यहां से उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रैफर किया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित किसान 80 प्रतिशत से भी अधिक झुलस चुका है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना बाजाखाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जसकरण सिंह के बेटे के ब्यान पर वीरपाल कौर व उसके पति गुरनाम सिंह समेत 5 अन्य आरोपियों लखबीर सिंह ,पम्मा सिंह, परमजीत सिंह संधू, बलराज सिंह व अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।