{"_id":"75374ccf47aac8a1dd8566454874d754","slug":"dig-level-officers-will-deploy-in-pathankot-sukhbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में डीआईजी स्तर का अधिकारी तैनात करेंगे : सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में डीआईजी स्तर का अधिकारी तैनात करेंगे : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से राष्ट्रीय सरहद को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर नाजुक करार देने की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कश्मीर के साथ लगती राष्ट्रीय सरहद पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, उसी तरह पंजाब में पड़ती राष्ट्रीय सरहद पर भी सुरक्षा बल तैनात किए जाने चाहिए।
उन्होंने सोमवार को मुुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत राजस्थान के सालासर धाम के लिए चार बसों को रवाना किया। पत्रकार वार्ता में सुखबीर ने कहा कि सूबे में पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के साथ लगती राष्ट्रीय सरहद पर सुरक्षा ज्यादा मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत की जाएगी।
इसमें यहां खास बटालियन तैनात करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार सरहद पर दूसरी कतार का सुरक्षा कवच शुरू करने के बारे में भी योजना बना रही है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस की अहम भूमिका रही है। सरहदी सुरक्षा की और मजबूती के लिए पंजाब सरकार की ओर से पठानकोट में डीआईजी स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा।
दूसरी ओर केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पठानकोट आतंकी हमले संबंधी समीक्षा मीटिंग की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सरहदों पर अधिक चौकसी बढ़ाई जाएगी।
इससे पहले रामां मंडी रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत दूसरी रेलगाड़ी को सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने हरी झंडी देकर नांदेड साहिब के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार ट्रेनों और बसों की गिनती और चक्कर बढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में तीर्थ यात्रा योजना के लिए भारी उत्साह है।
लोगों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत कर हर हलके से ट्रेन और बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ और माता वैष्णो देवी के लिए भी श्रद्धालुओं को ले जाया जाएगा।
इस दौरान सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल ने ट्रेन के अंदर जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके विचार जाने। श्री नांदेड़ साहिब की यात्रा के लिए तलवंडी साबो से जा रहे 65 वर्षीष श्रद्धालु गुरदेव सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल कदमी प्रशंसा योग्य है।
श्री नांदेड़ साहिब के लिए रेलगाड़ी को रवाना करने के बाद और बठिंडा में सालासर धाम के लिए चार बसों को रवाना करने से पहले उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हनुमान मंदिर में माथा टेका।