फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   cultural progamme

अमिट छाप छोड़ गया ‘विरसे दी लौ 2014’

Mon, 03 Feb 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर।
अमर उजाला, मुक्तसर। Updated Mon, 03 Feb 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
cultural progamme
पंजाबी विरसा यूथ क्लब की ओर से रविवार रात रेडक्रास भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विरसे दी लौ 2014’ अमिट छाप छोड़ गया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज चंडीगढ़ और बाबा निहाल सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित किया गया।
 इस कार्यक्रम में देर रात तक पंजाबी सभ्याचार पर आधारित क ोरियोग्राफी, गिद्धा और भंगड़ा पेश कर टीमों ने खूब समां बांधा।

समारोह के खास मेहमान शिअद के सर्किल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बिट्टू, डीएसपी पंजाब पुलिस तलविंदरजीत सिंह सम्मेवाली और लोक सभा हलका फिरोजपुर के कांग्रेस इंचार्ज शरणजीत सिंह संधू थे। इस दौरान फिल्म अभिनेता संदीप जीत पतीला, अभिनेत्री रजिया सुखबीर ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गायक पप्पी गिल और जैला संधू ने भी गायकी से खूब समां बांधा।

कार्यक्रम का आगाज शबद के साथ हुआ। इसके बाद फैंसी ड्रेस मुकाबले भी हुए। जिसमें विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चे मन मोह रहे थे। इस दौरान युवाओं के दस्तारबंदी मुकाबले भी आयोजित किए गए। जिनमें युवाओं ने एक से एक सुंदर दस्तार सजाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


विजेताआें को पुरस्कृत भी किया गया। ग्रुप डांस मुकाबले में महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज मलोट ने पहला, गुरू राम दास कॉलेज जलालाबाद ने दूसरा और इंदू मॉडल हाई स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल की टीम ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया। मंच का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर ने किया। क्लब के अध्यक्ष शमिंदर सिंह ठाकुर ने आए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आर्यन ग्रुप के चेयरमैन अंशु कटारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंदर कटारिया, डॉ. नरेश परुथी, देश भगत डेंटल कॉलेज के प्रबंधक गुरमेल सिंह अगरोआ, करन जज्गा और दलजीत छाबड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed