फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   village Mander's Akali head house robbed

गांव मंदर में अकाली सरपंच के घर में लूट

Mon, 30 Nov 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 30 Nov 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
village Mander's Akali head house robbed
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अधीन गांव मंदर में दिन दहाड़े लालबत्ती लगी इनोवा गाड़ी में आए पुलिस वर्दी पहने छह लुटेरे गांव के सरपंच के घर से 50 हजार नगदी और कार लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के समय सरपंच घर नहीं थे, उनकी बुजुर्ग मां ही थी। पुलिस ने चार दिन छानबीन कर सोमवार को लूट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर खोज की जा रही है।

सरपंच लखविंदर सिंह की माता सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की सुबह 10 बजे 6 लुटेरे लाल बत्ती लगी इनोवा गाड़ी में आए।

उनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। बाकी सिविल कपड़ों में थे, लेकिन वे भी खुद को पुलिस कर्मचारी बता रहे थे। इस दौरान सरपंच लखविंदर सिंह घर नहीं थे।
विज्ञापन


उन्होंने घर की तलाशी ली। साथ ही पारिवारिक सदस्यों को धमकी देनी शुरू कर दीं। पुलिस मुताबिक लुटेरे घर में से 50 हजार की नगदी और सरपंच की वरना कार, उसका हथियार लाइसेंस, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लालबत्ती लगी इनोवा गाड़ी को सीएच 5343 की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस बारे में एएसआई ने बताया कि नंबर प्लेट जाली लगती है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed