फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   thefti n guruwara, crime, punjab

गुरुद्वारा साहिब से गोलक चुराकर चोर फरार

Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
thefti n guruwara, crime, punjab
परसराम नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब तुंगवाली (बाबा फतेह सिंह नगर) से
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर से गोलक चुरा ले गए।

सभी आरोपी गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। चोरों ने गुरुद्वारा साहिब से चुराए गोलक को बहमन नहर के पुल के पास तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चौकीदार के फायरिंग करने के बाद वह फरार हो गए। थाना कैनाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

गुरुद्वारा साहिब तुंगवाली के पाठी गुरसेवक सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर से गोलक गायब था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार चोरी रात 2.30 बजे के करीब हुई। तीन चोरों में एक केशधारी था। चोर गोलक उठाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहमन नहर की ओर चले गए। थाना कैनाल पुलिस के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियाें को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed