फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   six people killed in bus car collision

बस और कार की टक्कर में 6 की मौत

Wed, 24 Feb 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Wed, 24 Feb 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
six people killed in bus car collision
जिले के गांव हमीरगढ़ ढैपई में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बस-कार की टक्कर में कार सवार उक्त नौजवान हलवाई उस समय हादसे का शिकार हुए जब वे श्री गंगानगर से मोहाली लौट रहे थे।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी मृतकों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। भीखी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हमीरगढ़ ढैपई में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस और इंडिका कार की टक्कर में 6 नौजवानों की जान चली गई।
विज्ञापन


ये नौजवान मोहाली में किसी व्यक्ति के पास हलवाई का काम करते थे। मंगलवार सुबह वे श्री गंगानगर से विवाह समागम में काम करके कार के जरिये मोहाली वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे में सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान उरजीत पासवान, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, आदेश कुमार और हीरा लाल सभी निवासी वासी बलौगी मोहाली के रूप में हुई है। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं।


वहीं बस में सवार सरवेश कुंज वासी रोपड़, जुगलवी वासी चेन्नई, पुनीत भावा निवासी अंबाला, मोहन लाल निवासी मानसा और एक महिला अवतार कौर जख्मी हो गई। थाना भीखी के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक रणजीत सिंह वासी उकंदवाला जैतो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed