फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Petrol pump control personnel accused of looting

पेट्रोल पंप के कर्मी को लूटने वाले आरोपी काबू

Thu, 29 Oct 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 29 Oct 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव फूस मंडी स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मी से नगदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव गहरी भागी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन



डीएसपी हरमीक सिंह दयोल ने बताया कि वीरवार सुबह दोनों आरोपी उक्त पेट्रोल पंप से अपनी बाइक पर तेल डलवाने के बहाने पहुंचे।


वहां पर पंप कर्मी मनोज प्रकाश से उक्त आरोपी रिवाल्वर की नोक पर पंद्रह सौ लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों से लूटी नगदी बरामद कर ली।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में उपयोग की  रिवाल्वर, गांव पूहला से चोरी किए गए 17 में से 11 तोले सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed