{"_id":"613000472a14f3a463396370ff2bf93f","slug":"killed-friend-in-money-transactions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेन देन में दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेन देन में दोस्त की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेनदेन के चलते कुछ युवकों ने अपने एक दोस्त को कथित तौर पर अगवा कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के 6 दोस्त इस हत्या में शक के घेरे में हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञान चंद निवासी प्रताप नगर ने बताया कि उनका लड़का सन्नी (20) बीती 24 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। उसे उसके कुछ दोस्त ले गए थे। उसके घर वापस न लौटने पर उन्होंने 26 फरवरी को थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस में सूचना दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने इंसे गंभीरता से नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि सन्नी एक दुकान पर नौकरी करता था। उसने अपने मालिकों से करीब 1 लाख रुपये का कर्ज लेकर अपने दोस्तों को दिया हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त लेन देन के मामले में सन्नी की हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
उस समय पुलिस ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को देर शाम पुलिस को रेलवे डिग्गियों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त सन्नी के रूप में हुई है।
इसके बाद पुलिस ने ज्ञान चंद की शिकायत पर सन्नी के दोस्तों को गिरफ्तार किया। ज्ञान चंद ने बताया कि उक्त आरोपियों ने सन्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। उसने बताया कि 4 अन्य युवकों के भी इस मामले में शामिल होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माले की जांच की जा रही है।