{"_id":"5d3647738db04a5a8e80ff1c6d342347","slug":"jail-wardon-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर जेल वार्डन ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर जेल वार्डन ने खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
मानसा रोड पर पटियाला फाटक से गुजर रही एक ट्रेन के आगे कूदकर जेेल वार्डन गुरजंट सिंह निवासी बठिंडा ने खुदकुशी कर ली।
खुदकुशी का कारण घरेलू कलह व मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। गुरजंट सिंह मानसा की केंद्रीय जेल में वार्डन के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार को एक दिन छुट्टी लेकर अपने घर बठिंडा आए हुए थे लेकिन शनिवार सुबह वह घरवालों को कोई काम होने का कहकर बाहर चले गए।
थोड़ी देर बाद उनके घरवालों को सूचना मिली कि उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। केंद्रीय जेल मानसा के अधीक्षक जगवंत कुमार शर्मा का कहना है कि गुरजंट सिंह अपने काम के प्रति काफी जिम्मेदार था।