फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   BJP leader cheating case, picketing

भाजपा नेता पर ठगी का केस, विरोध में धरना

Fri, 18 Dec 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 18 Dec 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
BJP leader cheating case, picketing
भाजपा के लोकल बाडी सेल के जिला कनवीनर सुखविंदर सिंह सुक्खा पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में भाजपा नेताओं में रोष पाया गया, जिन्होंने केस दर्ज करवाने पर थाने के सामने धरना लगा दिया।

पुलिस ने भाजपा नेता सुखविंदर सिंह सुक्खा पर मामला दर्ज किया है कि उसने मनबिंदर सिंह नामी एक व्यक्ति को दर्ज मामले से निकलवाने के लिए उससे 80 हजार लिए, जो उसको नहीं लौटाए।

थाना मुखी दविंदर सिंह ने बताया कि इस आरोप में सुखविंदर सिंह सुक्खा भाऊ पर जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

मंडल अध्यक्ष प्रेम गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि अकाली दल के इशारे पर यह मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि इसको रद्द न किया गया तो वे अकाली दल के विरोध में प्रदर्शनों के अलावा आने वाले चुनाव में इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सतीश गोयल, सूरज छाबड़ा, पार्षद अमरजीत कौर, बसपा नेता कुलदीप सिंह, नेम चंद चौधरी, शिव कुमार, जसविंदर सिंह संघा मौजूद थे। वहीं इस आरोप को लेकर अकाली दल में भी रोष पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed