{"_id":"a5fddbafa83fffbe61b4290cad698e4a","slug":"after-killing-three-years-old-son-person-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बेटे को मारा, रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल के बेटे को मारा, रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव दमदमा निवासीे एक व्यक्ति ने बठिंडा के गांव पथराला में अपने तीन वर्षीय बच्चे को कुएं में फांसी पर लटकाकर मार दिया और इसके बाद रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
घटना बुधवार देर रात्रि की है। मृतकों की पहचान ब्रहमपाल सिंह पुत्र देव सिंह और उसेक तीन वर्षीय बेटे अवरीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपाल सिंह का कुछ समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके चलते वह परेशान रहता था। दो दिन पहले अचानक ब्रह्मपाल सिंह अपने पुुत्र अवरीत सिंह को लेकर घर से गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी बीच वीरवार सुबह थाना संगत पुलिस को सूचना मिली कि बठिंडा के गांव पथराला से गांव कोटली की तरफ जाती सड़क पर बने कुएं में एक बच्चें का शव लटक रहा है।
विज्ञापन
इसके पास ही रेलवे लाइनों पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक लावारिस कार भी खड़ी है।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कार की तलाशी ली तो पता चला कि शव ब्रहमपाल सिंह और उसके बेटे का है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। इसके बाद ब्रह्मपाल के पिता देव सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे व पोते क ी पहचान की।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में देव सिंह की शिकायत के आधार पर बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह, हीरा सिंह, कुलविंदर सिंह और सुजीत सिंह सभी निवासी गांव दमदमा जिला सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
उधर थाना संगत प्रभारी संदीप सिंह का कहना था कि वह मामले की जांच कर रहे है और जांच के बाद ही अस्ल बात सामने आएगी ।