फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   crime

पंजाब में छपी नकली भारतीय करेंसी

Thu, 06 Feb 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, माेगा
अमर उजाला, माेगा Updated Thu, 06 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
पंजाब में इनदिनों आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान नकली करेंसी को तैयार करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। इस संबंध में पुलिस ने गिरोह की पहचान करने के बाद कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। गिरोह के मुख्य सरगना के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में नकली करेंसी का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने नकली करेंसी छापने वाली मशीन को बरामद करने के लिए लुधियाना और कई अन्य स्थानों पर छापेमारी  की। डीएसपी निहाल सिंह वाला जसविंदर सिंह घारू ने इस मामला की पुष्टि की।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और मशीन को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मोगा पुलिस की ओर से निहाल सिंह वाला के एक पशु खुराक फैक्टरी के मालिक के अलावा पांच लोगों से कई दिनों से पूछताछ की जा रही है। इन कथित आरोपियों ने पूछताछ में माना कि फगवाड़ा निकट के गांव कोटली खखीया का बोबी नामक व्यक्ति नकली करेंसी छापने के लिए मशीन दिल्ली से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह मशीन कई दिन जिला बरनाला के गांव चनणवाल में एक कारोबारी के घर रख कर नकली भारतीय करेंसी छापी गई और करेंसी ठीक न छपने पर यह जला दी गई थी। इस के बाद कस्बा भदौड़ जिला बरनाला के एक व्यक्ति ने यह मशीन मोगा जिला के गांव मल्लेआना में एक व्यक्ति के घर में रखवा दी थी। पुलिस ने इस घर में छापा मारा, तो एक कमरों का फर्श उखाड़ा था और घर के प्रमुख ने कहा कि वह इस बात से अनजान था और उसके दबाव के बाद कथित आरोपी यह मशीन 15 दिन पहले यहां से किसी और स्थान पर ले गए थे। पुलिस ने बाद में एक सीट कवर मेकर को हिरासत में ले कर पूछताछ की। उसके पास से मशीन के बारे सूचना हासिल की। इस के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगनों को काबू करने के लिए उसके गांव कोटली खखीयों में छापा मारा, तो घर को ताला लगा हुआ था। पुलिस यह मशीन बरामद करने के बाद नकली करेंसी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में जुटी है। गौरतलब है कि बाघापुराना पुलिस ने फरवरी 2002  की विधान सभा चुनाव के दौरान  दस लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed