{"_id":"9ce21798e371d2549158538712105775","slug":"counclor-and-asi-died-from-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में डेंगू से पार्षद और थानेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में डेंगू से पार्षद और थानेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां सेहत विभाग व नगर
विज्ञापन
काउंसिल मच्छरों के निपटने में बुरी तरह असफल साबित हो रहा है, वहीं डेंगू
से शनिवार को एक थानेदार और एक नगर पार्षद की मौत हो गई।
थाना सिटी बरनाला में तैनात थानेदार एएसआई स्वर्ण सिंह को गत दिनों ड्यूटी के दौरान डेंगू हो गया। इलाज के लिए उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां हालत में सुधार नहीं आया। हालत को गंभीर देखते हुए थानेदार स्वर्ण सिंह को बरनाला अस्पताल के डाक्टरों ने डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।
जहां उसकी मौत हो गई। उसका शनिवार को स्थानीय रामबाग में पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके अलावा नगर काउंसिल के नगर पार्षद कर्म चंद की मौत हो गई। पार्षद कर्म चंद भी पिछले काफी दिन से डेंगू से पीड़ित था। उसे इलाज के लिए पहले जालंधर ले जाया गया। जहां उसकी सेहत में सुधार नहीं आया और फिर उसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान पार्षद कर्म चंद की मौत हो गई।
उसकी अंतिम यात्रा में शिअद के शहरी प्रधान व नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर सिंह संधू, ट्राइडेंट ग्रुप की और से रूपिंदर गुप्ता, शिरोमणि अकाली दल देहाती के जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा, बरनाला के समूह नगर पार्षद शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार संघेडा के श्मशानघाट में कर दिया गया।