{"_id":"e18d33fe0fefe7eb74aabc039aa10123","slug":"cleaning-workers-returned-to-work-after-19-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी
अमर उजाला,कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटकपूरा में नगर काउंसिल के सफाई सेवक 19 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौट आए। शनिवार सुबह स्थानीय विधायक और सीपीएस मनतार सिंह बराड़ ने नगर काउंसिल कार्यालय पहुंच कर रस्मी तौर पर हड़ताल खत्म करवाई।
इस मौके पर बराड़ ने कहा कि नगर काउंसिलों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। इसके लिए काउंसिल को आमदनी के साधन बढ़ाने होंगे और बकाया की वसूली के काम में तेजी लानी होगी।
सरकार ने नगर काउंसिल कोटकपूरा को वैट के तीन करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह भुगतान मिलते ही कर्मियों को सितंबर व अक्तूबर का वेतन समेत अन्य बकाया जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने काउंसिल के प्रबंधक हरजीत सिंह संधू व ईओ रछपाल सिंह को 20 लाख का चेक सौंपा। इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रकाश चंद, कोटकपूरा के प्रधान प्रेम कुमार काला, अविनाश चौहान, दास राम, चिमन लाल, छिंदा राम, निर्मल कुमार, चैंबर आफ कामर्स के प्रधान ओंकार गोयल, विजय नरूला, सुरिंदर सिंह बरीवाला, श्याम लाल मैंगी, मनतार सिंह मक्कड़, वरुण गोयल, रमन मनचंदा और जसपाल सिंह मौड़ आदि हाजिर हुए।
उधर हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में सफाई होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।