फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   brother- in-law killed with Ax

कुल्हाड़ी से भाई-भाभी का कत्ल

Thu, 17 Oct 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 17 Oct 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
brother- in-law killed with Ax
बठिंडा में गांव बुर्ज में एक शराबी ने अपने छोटे भाई और भाभी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय जग्गा सिंह ने डेढ़ वर्ष पहले खुद से बड़ी 42 वर्षीय विवाहिता महिला जसप्रीत कौर उर्फ सोनी निवासी गोनियाना मंडी से विवाह किया था। जग्गा सिंह के बड़े भाई मक्खन सिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह भाई-भाभी से अकसर लड़ता था।
विज्ञापन

आरोपी जसप्रीत के चरित्र पर शक करता था। मक्खन सिंह की इसी कड़वाहट का उसके पिता सुखदेव सिंह और भाई राज सिंह को भी पता था। राज के मुताबिक बुधवार रात उन्हें पता चला कि मक्खन सिंह ने शराब पी है। उन्हें डर था कि वह जग्गा सिंह से झगड़ न पड़े।
विज्ञापन


इसलिए वह मक्खन सिंह के घर गए, परंतु वह वहां नहीं था। वह तुरंत जग्गा के घर की ओर दौड़े। जब वह पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। उन्होंने देखा कि मक्खन सिंह कुल्हाड़ी से जग्गा सिंह और जसप्रीत कौर पर वार कर रहा था। उन्होंने जाकर शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को बचाने की कोशिश की, परंतु सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना थाना मौड़ मंडी में दी गई। इसके तुरंत बाद थाना मुखी कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ बुर्ज में पहुंचे।


 कुलविंद्र सिंह ने बताया कि राज सिंह के बयान पर मक्खन सिंह विरुद्ध धारा 302, 506, 449 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed