फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Badals opposition six YC leader detained

बादल के विरोध पर छह युकां नेता हिरासत में

Sun, 10 Nov 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 10 Nov 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
Badals opposition six YC leader detained
बठिंडा में पुलिस ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को काले झंडे दिखाने से पहले आधा दर्जन यूथ कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इनमें युकां सिटी अध्यक्ष आशू ठाकुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रापर्टी टैक्स के विरोध में सुर्खपीर रोड पर मुख्यमंत्री को काली झंडियां दिखाने के लिए एकत्रित हुए थे। इनको थाना कैनाल में रखा है।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस की इस हरकत पर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेसियों ने संगत दर्शन का विरोध करके अपना लोक विरोधी चेहरा खुद ही नंगा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि संगत दर्शन कार्यक्रम राज्य में हो रहे विकास को गति देने और लोगों की मुश्किलों को कम करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध उन्हें संगत दर्शन करने से नहीं रोक सकता। जितना जोर कांग्रेसी संगत दर्शन के विरोध में लगाते हैं, उससे उन्हें लोगों की सेवा करने का अधिक हौसला मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में सुविधाएं देने का दावा
बठिंडा में संगत दर्शनों में सीवरेज का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री के साथ आई सांसद हरसिमरत कौर ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की खिंचाई की। बादल ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के विकास प्रोजेक्टों पर खर्च किए जा रहे पैसे के लिए अफसरशाही जिम्मेदार है। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की ओर से सभी शहरों व कस्बों में सीवरेज, वाटर सप्लाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना पर अमल जारी है।


तीन साल में हर शहर और कस्बे को ये सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed