फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   कांग्रेस विधायक समेत समेत 34 हिरासत में, रिहा

कांग्रेस विधायक समेत समेत 34 हिरासत में, रिहा

Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
Bathinda
Bathinda Updated Tue, 24 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फरीदकोट। ढीमांवाली के कबड्डी टूर्नामेंट पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं का पुलिस के साथ खेल चलता रहा। पार्टी समर्थक क्लब के टूर्नामेंट का उद्घाटन करने जा रहे जैतो के विधायक जोगिंदर सिंह, पीपीसीसी महासचिव और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों समेत 34 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे भड़के वर्करों ने दोपहर तीन से शाम छह बजे तक थाना कोतवाली का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। बाद में सभी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि शिअद के सीपीएस की शह पर गांव ढीमांवाली के कबड्डी टूर्नामेंट पर बिना वजह रोक लगाई है और कांग्रेस समर्थक होने की वजह से क्लब पदाधिकारियों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। सोमवार को जब उनके नेता शांतिपूर्ण ढंग से टूर्नामेंट शुरू करवाने जा रहे थे तो उन्हें बिना किसी ठोस कारण के हिरासत में ले लिया। इस मौके पर नथाना के विधायक अजायब सिंह भट्टी और वाघापुराना के पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने भी विचार रखे। उन्होंने हर हाल में कबड्डी टूर्नामेंट करवाने का संकल्प दोहराया। रोष धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और वर्करों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए बल प्रयोग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एक पुलिस कर्मी ने एक पत्रकार पर भी लाठी भी चलाई। इससे उसके बाजू पर चोट लगी और कैमरे को भी नुकसान पहुंचा। सूचना के बाद एडीसी मोहन लाल समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी थाना कोतवाली पहुंचे। इन अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस नेता डीसी के साथ बैठक करने के लिए मिनी सचिवालय गए। बैठक में जाते समय विधायक राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस ने प्रशासन से क्लब पदाधिकारियों पर दर्ज मामला रद्द करने समेत टूर्नामेंट करवाने की इजाजत देने की मांगें रखी हैं। यदि इन मांगों को पूरा न किया तो मंगलवार से फरीदकोट में राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed